दुधि: सिधवादामर में भाई ने कुल्हाड़ी से बहन के पति पर किया वार, गंभीर रूप से घायल
दुद्धी थाना के अमवार चौकी क्षेत्र के सिधवादामर गांव में भाई ने अपनी बहन के पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति को सीएचसी दुद्धी में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।पीड़िता रजवंती देवी ने अपने भाई पर गाली-गलौज, मारपीट और कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।