चैनपुर: एक गांव से नाबालिक किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया
चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक किशोरी के अपरहण मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलवार को 5:30 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि 21 फरवरी को किशोरी के अपरहण मामले में थाना में पीड़ित परिजन द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप था कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र कर अपहरण किया था।