गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: मोहनपुर के सीओ और राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, शेरघाटी सीओ की जांच के डीएम शशांक शुभंकर ने दिए निर्देश
गया डीएम शशांक शुभंकर के द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से संपादन की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।गुरुवार की दोपहर 2 बजे डीएम ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पूर्व में मोहनपुर के सीओ रहे सुरेश कुमार के द्वारा भू हदबंदी की जमीन का मोटेशन करने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सीओ के विरुद्ध प्रपत्र क गठित किया गया।