भीलवाड़ा: जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान, कुष्ठ रोग के प्रति समाज को जागरूक करने पर रहेगा फोकस
विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026’ का आयोजन किया जाएगा।अभियान के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर, समय पर पहचान और उपचार के लिए आमजन को जागरूक किया जाएगा।