प्रतापगढ़: मांधता के अहिना गांव में स्थगन आदेश के बावजूद दबंग कर रहे हैं निर्माण, की गई शिकायत
मांधता के अहिना गांव निवासी चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार सुबह 11 बजे शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की स्थगन आदेश बावजूद इलाके के दबंग उनकी भूमधरी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे है। सुबह से दबगयी के बल पर निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत किया लेकिन सुनवाई नही हुई। पीड़ित ने एसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।