प्रतापगढ़: मिशन शक्ति 5.0 के तहत 12वीं की छात्रा बनीं एक दिन की नगर कोतवाल
कोतवाली नगर में बालिका सशक्तिकरण के तहत कक्षा 12 की छात्रा रिया गुप्ता को शनिवार सुबह 11.30 बजे एक दिन का कोतवाल बनाया गया। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराया। इसका उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित करना