कलेक्टर ऊषा परमार ने वर्ष 2026 के लिए संपूर्ण पन्ना जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 25 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी एवं 11 नवम्बर को दीपावली के भाईदूज पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।