पटियाली क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर और अजीजपुर स्थित उचित दर की दुकानों की जांच की गई। यह जांच SDM पटियाली प्रदीप कुमार विमल द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को साथ लेकर की गई। जांच में राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजिका तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले राशन की स्थिति का निरीक्षण किया गया।