मऊरानीपुर: धमनापायक गांव में महिला पर दबंगई का आरोप, मारपीट के बाद दी जान लेने की धमकी, सुरक्षा की गुहार
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम धमनायापक में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना लहचूरा में शिकायत कर अपने और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है।