कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने शाला प्रवेशोत्सव, शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं तथा आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत पाठ्यपुस्तक वितरण, ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय, छात्रावासों की बेहतर सुविधाएं तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
#Surajpur #QualityEducation #SchoolEducation #DistrictAdministration #EducationForAll
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
@rena_jamil_ias