धामपुर: नहटौर के मोहल्ला हाथी वाला मंदिर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Dhampur, Bijnor | May 21, 2026 गुरुवार की सांय करीब 7:00 बजे नहटौर के मोहल्ला हाथी वाला मंदिर में पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि मनु की पत्नी मीनाक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले भी पहुंचे। जिन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। 21 फरवरी को मीनाक्षी की शादी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।