कोयल ग्राम को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने का बादेड़ एवं बेड के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। इसको लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन लिया एवं बादेड़ को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी की।