चैनपुर: रबदा में कलयुगी चाचा ने चाकू से गोदकर की भतीजे की हत्या,भूत प्रेत से बेटे की मौत होने की आशंका पर दिया वारदात को अंजाम
चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में सोमवार सुबह एक कलयुगी चाचा ने नाबालिग भतीजे की हत्या कर दी। चाकू से गोदकर और गला दबाकर मार डाला। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे की पहचान रोशन बैठा (उम्र 13 वर्ष) पिता साधु बैठा के रूप में हुई है।