बदनावर: शहर में त्योहारों के मद्देनज़र चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Badnawar, Dhar | Oct 29, 2024 बदनावर शहर में दीपावली पर्व पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चार दिन तक नगर के प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरीदी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक चौराहे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी।