हौज खास: दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने कहा आने वाले समय में हमें उम्मीद है कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी
दिल्ली सरकार में जल मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, "हमने बाढ़ राहत और बाढ़ नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार और सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की जिम्मेदारी ली है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी। लेकिन, अगर यमुना में पानी का स्तर बढ़ता है, तो दिल्ली सरकार उससे निपटने के लिए तैयार है..."