गोंडा: इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने आरोपी चोर को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 14, 2024 इटियाथोक बाजार के विजय सोनी ने 6.2.2024 को कृष्ण कुमार सोनी ने 11.2.2024 को अज्ञात चोरों विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने अरविन्द कुमार वर्मा, नूर मोहम्मद उर्फ राजा व चांद बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को पुनःप्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त जुबेर अली को इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।