बिजली बाईपास कर बिजली चोरी के मामले में 1.38 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाने पर एक बुजुर्ग की गुरुवार की सुबह 6 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना शहर के बुधौली मोहल्ले का है। मृतक के पुत्र ने बिजली विभाग पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा आज जुर्माना जमा करने की आखिरी तारीख थी, पिता की उसी सदमे से मौत हो गई।