गुना नगर: एमपी कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षा रद्द, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सवाल कर किया ट्वीट, गुना में छात्रों ने जताई नाराजगी
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की 7 जून को आयोजित वनरक्षक क्षेत्र रक्षक जेल प्रहरी सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली अचानक रद्द हो गई। मामले पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने हजारों छात्रों को मानसिक आर्थिक शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए ट्वीट कर छात्रों को मुआवजा देने की मांग की। गुना में भी परीक्षा देने गए छात्रों ने 9 जून को नाराजगी जताई है।