भदोही: भदोही : करियांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में शराब पीने का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने गठित की जांच टीम
भदोही जिले के सुरियावां विकास खंड के करियांव में प्राथमिक स्वास्थ्य के के वार्ड में शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सीएमओ ने जांच टीम गठित की है। उन्होंने बताया की पूरी रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।