रामगढ़: नौगांवा क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते फौजी की पत्नी पर हमला, फायरिंग का आरोप; कई नामजद आरोपी फरार
Ramgarh, Alwar | Jun 10, 2026 रामगढ क्षेत्र के एक फौजी की पत्नी के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। रामगढ पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटा के गांव नंगला चिरावड़ा में मंगलवार देर शाम अपनी जमीन पर बाजरा बोने गई महिला और उसके भांजे पर कथित रूप से हमला कर दिया गया। घटना में दोनों घायल हो गए।