दुधि: विंढमगंज में देर रात चोरों ने किया तांडव, एक साथ कई दुकानों को बनाया निशाना
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फूलवार ग्राम पंचायत के शनिचर बाजार में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा कई दुकानों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे चोरों ने अंकित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर करीब 8 जिओ मोबाइल, कस्टमर के रिपेयर किए गए मोबाइल, लगभग 20 एयरफोन और नगदी चोरी कर ली।