हमीरपुर: हमीरपुर मुख्यालय में प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते ओवरलोड ट्रक जर्जर पुलों से गुजर रहे हैं
यमुना बेतवा पुल के जर्जर होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन द्वारा ओवरलोड में लगाए गए प्रतिबंध असफल साबित हो रहे हैं। केन नदी की खदानों से ओवरलोड बालू लदे ट्रक रात के अंधेरे में धड़ल्ले से बेतवा यमुना नदी के पुल से गुजारे जा रहे हैं। इनको निकलवाने में राठ तिराहे और मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा में बैठने वाले लोकेटरों की अहम भूमिका रहती है।