छतरपुर नगर: शादी का झांसा देकर होटल मालिक पर दुष्कर्म का आरोप, बमीठा थाने में मामला दर्ज
छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम के पास शिव होटल के मालिक आदित्य शिवहरे पर होटल में काम करने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने गढ़ा और चित्रकूट के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर बमीठा थाना पुलिस ने BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया।