मंझनपुर: रामपुर धमावा के पास चलती डंपर आग का गोला बनी, कचरा लदी गाड़ी में भीषण आग से मचा हड़कंप
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा पुल के पास गुरुवार को लगभग 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचरा लादकर जा रही एक डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते चलती गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।