गोपालगंज: बंगरा घाट के पास अज्ञात युवती का शव मिला, पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी किया
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा घाट के समीप एक अज्ञात युवती का शव मिला है। वहीं अज्ञात युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं गोपालगंज पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे अज्ञात युवती का फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया है। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है।