गोपालगंज: चैनपट्टी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप दो बाईकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।