गोपालगंज: नल जल योजना के पंप चालकों ने कलेक्ट्रेट में मानदेय की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगाए गए नल जल योजना के तहत पंप को चालू करने व बंद करने के लिए पंप चालकों की नियुक्ति की गई थी। ऐसे में लगातार पांच वर्षों से पंप चालकों को मानदेय सरकार की तरफ से नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर डीएम से मिलकर पंप चालकों ने ज्ञापन सौंपा।