बीना: बीना में कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत, रिफाइनरी जोन में कंपनियों की मनमानी से परेशान युवाओं ने सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | May 11, 2026 रविवार की रात बीना का सर्वोदय चौराहा जिंदाबाद के नारो से गूंज उठा। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय किसानों ने भव्य स्वागत किया। लेकिन स्वागत के इस जश्न के बीच किसानों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने रखी अपनी चिंता की सबसे बड़ी वजह — बीना रिफाइनरी के नो डेवलपमेंट जोन में हो रहे निर्माण।