चूरू: पी एम कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत चूरू के लालासर में सामुदायिक जोहड़ बना जल संरक्षण एवं पेयजल उपलब्धता का प्रभावी मॉडल
Churu, Churu | May 23, 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जल संरक्षण गतिविधियों पर विशेष काम किए जा रहे हैं। जिसमे चूरू जिले के लालासर बणीरोतान ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत निर्मित सामुदायिक जोहड़ जल संरक्षण एवं पेयजल उपलब्धता का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है। जल संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र में यह जोहड़ पशुधन के लिए पर्याप्त पेयजल मिलेगा।