मांगरौल: हांडी पाली से कांवड़ लेकर मांगरोल पहुंचे कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
Mangrol, Baran | Aug 17, 2024 मांगरोल कस्बे के मंगलेश्वर व्यायाम शाला के कार्यकर्ता हांडी पाली महादेव मंदिर से कावड़ लेकर मांगरोल पहुंचे जहां पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । कावड़ यात्रा में शामिल कावडिये शिव भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। कावड़ यात्रा पुलिस थाने के पीछे होती हुई बंबोरी कला रोड मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया ।