सूरजपुर: शिवनंदनपुर नगर पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, रीतेश जायसवाल बने पहले अध्यक्ष
सूरजपुर जिले के नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रीतेश जायसवाल ने शानदार जीत दर्ज कर प्रथम निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।