बहराइच: केडीसी के पास रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर सपा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने फूंका पुतला
किसान डिग्री कॉलेज के यानी केडीसी के पास शुक्रवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने रसोई गैस व पेट्रोल डीजल की कील्लत एवं महिलाओं से जुड़े अपराध को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और इस दौरान नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने इस दौरान सीएम योगी पर जमकर हमला बोला।