करहल: कुर्रा क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही मासूम की स्कूल बस में दबकर हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुर्ला थाना क्षेत्र के गांव बासक में फर्रुखाबाद जिले की रहने वाली 6 वर्षीय आयाशी पुत्री विनोद कुमार अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तभी वह आज स्कूल से पढ़कर अपने घर वापस आ रही थी। तभी स्कूल बस के नीचे दबाकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।