तारानगर: विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन गांवों में रवाना, तारानगर कोर्ट से एडीजे संतोष मीणा ने दिखाई हरी झंडी
तारानगर के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार मीणा ने विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एडीजे मीणा ने बताया कि मोबाइल वैन सोमवार को गाँव घासला अगुणा व अथुणा एवं मंगलवार को गाँव झांझनी व नेठवा में रहेगी, जिससे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार मीणा ने कहा कि वेन कानून की जानकारी देगी।