बुलंदशहर: बुलंदशहर में टीचर से रुके वेतन के बदले 25 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, BSA के आदेश के बावजूद 4 माह तक वेतन रोका गया
शिक्षा विभाग की एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि रुका हुआ वेतन जारी करने के नाम पर उनसे 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। शिकारपुर ब्लॉक के पारोली स्थित विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक कमला शर्मा ने विभागीय कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2024 में उनका चार माह का वेतन रोक दिया गया था। जिसके लिए उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिक