घोड़ाडोंगरी: सारनी में नगर पालिका परिषद द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
सारनी में नगर पालिका परिषद द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान महिलाओं को समूह की मूल अवधारणा, संचालन, नए समूह के गठन एवं अन्य कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष किशोर बरदे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के बारे में जानकारी दी।