घोड़ाडोंगरी: सिवनपाठ गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार पिता पुत्र गिरकर हुए घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के सिवनपाठ गांव के पास रविवार रात करीब 8.30 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार पिता पुत्र बाइक से गिरकर घायल हो गए। घायल पिता पुत्र को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सिवनपाठ गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार सुखदेव और उसका पुत्र रोहन बाइक से गिरकर घायल हो गए।