घोड़ाडोंगरी: बगडोना में 2 बाइक की हुई भिड़त, बाइक सवार एक युवक हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के बगडोना में सोमवार शाम करीब 4 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बगडोना में 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार रानीपुर निवासी राज धुर्वे घायल हो गया।