अनूपपुर: होटल गोविंदम में SBI अवॉर्ड स्टाफ एम्प्लाइज यूनियन का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न, कर्मचारी मुद्दों पर हुई चर्चा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवॉर्ड स्टाफ एम्प्लाइज यूनियन का क्षेत्रीय सम्मेलन शनिवार को अनूपपुर स्थित होटल गोविंदम में आयोजित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में शहडोल, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर जिले के बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता यूनियन के भोपाल सर्कल महासचिव ने भाग लिया ।