ऊंचाहार: हसनगंज ऊँचाहार देहात गाँव में जनगणना के दौरान शिक्षक के साथ हुई अभद्रता, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज ऊँचाहार देहात गाँव में सोमवार की जनगणना के दौरान शिक्षक धीरेंद्र कुमार के साथ पिता पुत्रों ने अभद्रता की और आईडी फाड़ कर फेंक दी।शिक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।पूरे गोसाई मजरे सरायं सहिजन गाँव के शिक्षक गांव जाकर एक घर में जनगणना के सम्बंध में जानकारी लेना चाहा तो आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई है।