सांगानेर: पीएम मोदी की फिटनेस और ईंधन बचाओ अपील के बाद जयपुर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में साइकिल से चलाया अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस और ईंधन बचत को लेकर की गई अपील को लेकर बीती रात जयपुर पुलिस ने एक अभियान चलाया है। जयपुर पुलिस ने अनोखा जनजागरूकता अभियान शुरू करते हुए सड़कों पर साइकिल से गश्त निकाली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लग्जरी गाड़ियों को छोड़ साइकिल का सहारा लिया और आमजन को फिटनेस संदेश दिया। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में आयोजित किया।