टीकमगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हुआ है। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।