कोटपूतली: कोटपूतली-बहरोड़ में गेहूं की फसल पर मौसम का खतरा, किसान चिंतित
Kotputli, Alwar | Apr 3, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 44,550 हेक्टेयर में बोई गई गेहूं की फसल पर मौसम का संकट मंडरा रहा है। मार्च के अंतिम दिनों में हुई बारिश के बाद आज सुबह फिर बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी जिले में केवल करीब 30 प्रतिशत फसल की कटाई हो पाई है। किसानों को आशंका है कि बारिश, ओलावृष्ट से फसल खराब हुई है।