वृद्ध भूरा ने सोमवार दोपहर डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। भूरा ने बताया कि गांव के दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर उसे खेती करने नहीं दिया और पूर्व में मारपीट भी की। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय दिलाने और कब्जा हटाने की तत्काल कार्रवाई की मांग की। डीएम कार्यालय में शिकायत दी।