जांजगीर: लछनपुर चौक में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल
लछनपुर चौक में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में दोनों बाइकों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।