कटेया: कटेया प्रखंड के पानन गांव की रितिका कुमारी बनीं बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल, क्षेत्र में खुशी की लहर
कटेया प्रखंड अंतर्गत पानन गांव निवासी रितिका कुमारी का बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर अंतिम रूप से चयन हुआ है। रितिका की इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों एवं ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा