कोरबा: कोरबा में एक माह से लापता युवक का कंकाल जंगल में मिला, आत्महत्या की आशंका
Korba, Korba | Oct 22, 2025 श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव में एक महीने से लापता 38 वर्षीय सुखसागर का कंकाल जंगल में मिला है। वह 18 सितंबर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एक गमछा और कपड़े पेड़ पर बंधे मिले, जबकि नीचे कंकाल पड़ा था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान की। पुलिस को आशंका है कि सुखसागर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी।