नवाबगंज: शाहपुर सुखराय जी में छत से गिरा सांप, चारपाई पर सो रहे मासूम की थम गई सांस
नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर जी सुखराय गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे 4 साल के मासूम को सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले विकास बाबू का 4 वर्षीय