गोपालपुर: वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
एसडीजेएम नवगछिया न्यायालय के जीआर संख्या 379/13, धारा 341/323/354/504/506/34 भादवि के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोसाईगांव निवासी बमबम झा, पिता स्व. बसंत झा और नंदलाल कुंवर उर्फ नंदन कुमार झा, पिता स्व. जटाधारी कुंवर शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।