बनमनखी: सहजन के पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर किया प्रदर्शन
जानकीनगर थाना क्षेत्र में सहजन के पेड़ काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आजाद चौक स्थित एनएच 231 पूर्णिया-सहरसा मार्ग को जाम कर आगजनी व विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान गंगापुर पंचायत के वार्ड संख्या 13, आजाद चौक निवासी गोनर पासवान के रूप में हुई है। इस घटना में उनकी पत्नी